How do I Upgrade my iPhone to iOS 16?

मिलेंगे ये अपडेट
लॉक स्क्रीन अपडेट: iOS 16 अपडेट के तौर पर iPhone में लॉक स्क्रीन अपडेट जारी किया गया है। नए अपडेट में यूजर्स को डेप्थ इफ्केट मिलेगा। इसमें यूजर्स को कस्टमाइज वालपेपर इमेज दिया जाएगा। साथ ही लॉक स्क्रीन के साथ डेट और टाइम डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही यूजर्स को कस्टमाइज फांट स्टाइल मिलेगा। लॉक स्क्रीन के दौरान कैलेंडर इवेंट, अलार्म, टाइम जोन इन्फॉर्मेंशन और बैटरी लेवल दिखेगा। साथ ही मल्टीपल लॉक स्क्रीन ऑप्शन मिलेगा।
एडिट मैसेस: नए अपडेट के बाद मैसेज को एडिट, अनडू सेंड और मार्क कन्वर्सेशन ऑप्शन मिलेगा। मैसेज को 15 मिनट एडिट या फिर रिमूव किया जा सकेगा। ऐपल मेल ऐप में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। मेल को भेजने के बाद 10 मिनट बाद कैंसिल किया जा सकेगा। साथ ही मैसेज शेड्यूल ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा मैसेज को रिमाइंड का ऑप्शन मिलेगा।
sharePlay: नए अपडेट के बाद यूजर्स अपने दोस्तों और फैमिली को SharePlay के लिए इनवाइट किया जा सकेगा। साथ ही मूवी और गानों को कॉन्टैक्ट के साथ सिंक किया जा सकेगा।
पासवर्ड की होगी जरूरत: पासकीज यूजर्स को पुराने पासवर्ड की जगह पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए टच आईडी या फेस आईडी की सुविधा देती है। इनका इस्तेमाल पासवर्ड के बिना सफारी के जरिए वेबसाइटों या ऐप्स में साइन इन किया जा सकता है। पासकी को आईक्लाउड कीचेन का इस्तेमाल करके आईफोन, आईपैड, मैक और ऐप्पल टीवी डिवाइस में सिंक किया जाता है।
इन iPhone मॉडल को मिलेगा iOS 16 अपडेट
- आईफोन 14
- आईफोन 14 प्लस
- आईफोन 14 प्रो
- आईफोन 14 प्रो मैक्स
- आईफोन 13
- आईफोन 13 मिनी
- आईफोन 13 प्रो
- आईफोन 13 प्रो मैक्स
- आईफोन 12
- आईफोन 12 मिनी
- आईफोन 12 प्रो
- आईफोन 12 प्रो मैक्स
- आईफोन 11
- आईफोन 11 प्रो
- आईफोन 11 प्रो मैक्स
- आईफोन एक्सएस
- आईफोन एक्सएस मैक्स
- आईफोन एक्सआर
- आईफोन एक्स
- आईफोन 8
- आईफोन 8 प्लस
- सेकंड जनरेशन के iPhone SE
कैसे iOS 16 करें डाउनलोड:
- लेटेस्ट iOS अपडेट डाउनलोड करने के लिए अपने iPhone की ‘Setting’ टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद General पर क्लिक करें।
- फिर Software Update सेक्शन पर क्लिक करें।
- जहां यूजर्स अपडटे को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।
- इसी तरह यूजर्स अपनी वॉच को अपडेट कर सकते हैं।